फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाबालिग को ले गया युवक, दो दिन बाद रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागा

Mon, 09 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहने वाले मजदूर की 14 साल की बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी दो दिन बाद उसे पानीपत रेलवे स्टोशन पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों को बताया। पिता ने घराैंडा थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पिता ने बेटी के साथ गलत काम होने की आशंक जताई है। पुलिस ने आरोपी अजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। लड़की की मेडिकल जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उतरप्रदेश के जिला बागपत के एक गांव निवासी मजदूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो घरौंडा के एक गांव में किराए पर रहता है। उसकी छोटी बेटी 14 साल की है। बेटी को 5 मार्च को बिहार का रहने वाला अजीत बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया था। 7 मार्च को आरोपी उसकी बेटी को पानीपत रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़कर भाग गया। इसके बाद लड़की ने खुद अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। पिता ने अंदेशा जताया कि आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया है। पिता ने पुलिस से लड़की की मेडिकल जांच करवाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें