फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाैकरी से लौटी युवती ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर दी जान

Thu, 05 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/तरावड़ी।
विज्ञापन

नाैकरी से लौटी 27 वर्षीय ज्योति ने मंगलवार की रात को अपने कमरे में जाकर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के यह कदम क्यों उठाया है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

परिवार के अनुसार, युवती रोज की तरह नौकरी से लौटने के बाद अपने कमरे में कपड़े बदलने गई थी लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिजन ने जब कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

चाचा जितेंद्र ने बताया कि ज्योति एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। रोजाना की तरह काम के बाद घर लौटी थी। ज्योति व्यवहार से शांत और जिम्मेदार युवती थी। परिवार को कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह किसी मानसिक तनाव या गंभीर परेशानी से गुजर रही हो। उसने कभी घर में किसी तरह की समस्या या दबाव को लेकर कोई चर्चा नहीं की थी।
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात ज्योति ने घर लौटने के बाद सामान्य तरीके से परिवार वालों से बातचीत की। इसके बाद वह अपने कमरे में कपड़े बदलने के लिए चली गई। काफी समय बीतने के बावजूद जब वह बाहर नहीं आई, तो परिजन को चिंता हुई। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा गया, तो ज्योति पंखे से चुन्नी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। परिजन ने एक युवक पर ज्योति को परेशान करने का शक जताया है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि परिजन की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें