फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्टेशन पर महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 11 Jun 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। ननद की रस्म पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में अस्पताल एरिया निवासी वीना (55) के शरीर के टुकड़े आसपास बिखर गए। उनके साथ दो भतीजियां थी जो कि ट्रैक पार करने में सफल हो गई।
विज्ञापन

मृतक महिला के रिश्तेदार विवेक ने बताया कि वीना को रेलवे स्टेशन से टिकट लेने के बाद प्लेटफॉर्म एक से प्लेटफाॅर्म दो पर जाकर कुरुक्षेत्र को जाने वाली ट्रेन में बैठना था। प्लेटफाॅर्म दो पर जाने के लिए वीना भतीजियों के साथ रेलवे ट्रैक पार करने लगी, इसी दौरान वह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें