फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूपी के चावल भरे ट्रक को चालक सहित 10 घंटे बंधक बनाए रखा

विज्ञापन
निसिंग सीता राईस मिल कार्यालय में मौजूद पुलिस व मिल संचालक। 
विज्ञापन
निसिंग। उत्तर प्रदेश बुडाना के व्यापारी का 23 टन परमल चावल से लोड ट्रक निसिंग के एक राइस मिल संचालक ने ट्रक चालक सहित करीब 10 घंटे बंधक बनाए रखा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ट्रक व उसके चालक को छोड़ा गया। राजीनामा कराकर ट्रक चालक को वापस भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चावल व्यापारी सोहनवीर, चालक सतवीर, अपर्णा राइस मिल संचालक राजेंद्र फौजी मंगलवार को निसिंग पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शाम को करीब 5 बजे निसिंग क्षेत्र के एक राइस मिल में आए थे। राइस मिल संचालक से कहा कि गाड़ी चालक की गलती से उनकी राइस मिल में आ गई है। इसे बाहर निकलने दें, लेकिन राइस मिल संचालक सहित अन्य व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई की। कहा कि हम यूपी के नहीं हरियाणा के हैं। गाड़ी को बंधक बना लिया। चावल को जबरन यहीं उतारने का दबाव बनाने लगा।
इस दौरान डॉयल 112 पर फोन किया। थाना पुलिस व डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। तब कहीं ट्रक व चालक को बाहर निकाला जा सका। उत्तर प्रदेश के व्यापारी का आरोप है कि पुलिस ने उनका पक्ष जाने बिना ही राजीनामा लिखवाकर चावल से लोड ट्रक को करीब शाम 7 बजे मिल से बाहर निकलवा दिया। हालांकि पुलिस ने स्वेच्छा से ही राजीनामा करने के बाद ट्रक चालक के जाने की बात कही है। उनका कहना है कि कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें