फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हर व्यायामशाला के साथ बनेगा तीन कमरों का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में व्यायामशालाओं के साथ तीन कमरों का वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। यहां योग सहायकों को डायटिशियन का कोर्स कराया जाएगा। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम परहेज भूल गए हैं। शाम को दही खाकर ऊपर से दूध भी पी लेते हैं। ऋतु अनुसार आहार का सेवन जरूरी है। बारिश के दिनों में तली हुई चीजों का सेवन किया जाता है, इसका कारण है कि उन दिनों फफूंद अधिक लगता है। तली हुई चीजों के खाने से फफूंद से बचा जा सकता है। नया अनाज शरीर में पाचन के लिए दिक्कत पैदा करता है, इसी कारण अप्रैल में नवरात्रों में नौ दिन का व्रत रखा जाता है। जड़ी-बूटियों के उपयोग की भी अपनी महत्ता है। डायटिशियन को इन सबके बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि वे योग के साथ-साथ लोगों को आहार के बारे में भी जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि बेमेल भोजन से मन, बुद्धि, मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है।


इन परियोजनाओं पर इतनी लागत आएगी


- 169.58 करोड़ से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज-दो का निर्माण होगा।



- 14.88 करोड़ से घरौंडा में कंबोपुरा गांव के नजदीक एलवीयूपी (लाइट व्हीकल अंडरपास) और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अन्य संबंधित कार्यों का निर्माण होगा।



- 33.41 करोड़ से कुटेल स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी में प्राइवेट वार्ड बनेगा।



- 419.13 करोड़ से गोहाना के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में फेज-3 का निर्माण होगा।



- 155.36 करोड़ से पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक में प्राइवेट वार्ड बनेगा।



- 43.44 करोड़ से जींद के सफीदों में राजकीय नर्सिंग कॉलेज बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें