फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकानदार से मारपीट कर पांच हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बाइक सवार दुकानदार से मारपीट कर पांच हजार रुपए की नकदी छीन ली। दुकानदार जिस युवक को फूसगढ़ गांव में छोड़ने जा रहा था उसी ने अन्य मोटरसाइकिल सवार के साथ मिलकर मारपीट कर रुपए छीन लिए।
विज्ञापन


मंगलपुर निवासी कमल ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को बताया कि उसकी दुकान बुढ़ाखेड़ा चौक पर है। देर शाम वह वहां पर काम कर रहा था। तभी पवन नाम का लड़का आया। जिसको वह जानता है। उसने दुकान पर खाना आया और बोला कि उसे फूसगढ़ छोड़कर आना। उसके बाद वह उसको अपनी बाइक पर फूसगढ़ छोड़ने गया। जब वह फूसगढ़ के वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचा तो अज्ञात बाइक सवार आए और उससे मारपीट कर पांच हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। उन सवारों के साथ पवन भी मिला था। वह भी उनके साथ चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें