- फाइन आर्ट के 14 और शारीरिक शिक्षा के 19 शिक्षकों ने किया ज्वाॅइन
- जिले के 178 राजकीय विद्यालयों में स्वीकृत 2111 पीजीटी में से 683 पद थे रिक्त
अमर उजाला इंपैक्ट (छह मार्च के लीड समाचार की पीडीएफ लगाएं।)
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वर्तमान शिक्षा सत्र में भले ही राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी के कारण पाठ्यक्रम में दिक्कत रही हो, लेकिन नए शिक्षा सत्र में स्कूलों में शिक्षकों की कमी न रहे, इसे लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। जिले के 30 राजकीय स्कूलों में 33 पीजीटी को नियुक्ति दी गई है। इन शिक्षकों ने वीरवार को अपने स्कूल में जाकर कार्यभार भी संभाल लिया है।
जिले में फाइन आर्ट के 14 और शारीरिक शिक्षा के 19 शिक्षक नए आए हैं। जबकि इन दोनों विषयों में फाइन आर्ट के 53 में से 45 और शारीरिक शिक्षा के 63 में से 57 पद रिक्त थे। अब नए शिक्षक मिलने से कुछ स्कूलों में राहत होगी। स्थिति यह है कि जिले के 178 राजकीय विद्यालयों में पीजीटी के स्वीकृत 2111 पद हैं, इनमें से 683 पद रिक्त हैं।
छह मार्च के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद निदेशालय की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। हालांकि कंप्यूटर साइंस, इतिहास और राजनीतिक विज्ञान के शिक्षकों के पद ज्यादा रिक्त हैं। अधिकारियों का दावा है कि नए सत्र की शुरुआत तक इन रिक्त पदों पर भी नियुक्ति हो जाएगी।
चार पीएमश्री स्कूलों को भी मिले छह पीजीटी
जिले के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी कई विषयों के शिक्षकों की कमी है। नई नियुक्ति में जिले के चार इन स्कूलों में भी छह पीजीटी मिले हैं। इनमें तीन फाइन आर्ट और तीन शारीरिक शिक्षा के हैं। चार स्कूलों में पीएमश्रीजीएसएसएस कुटेल, असंध, करनाल और कुंजपुरा शामिल है। कुल 33 पीजीटी में 10 महिला और 23 पुरुष अध्यापक हैं।
बॉक्स
इस स्कूल को मिले इस विषय के पीजीटी
- फाइन आर्ट : जीएसएसएस बड़ागांव, संगोहा, तरावड़ी, औंगद, दाहा, अरड़ाना, पधाना, खेड़ी सर्फअली, जीजीएसएसएस घरौंडा, इंद्री, प्रेमनगर, पीएमश्रीजीएसएसएस असंध, करनाल और कुंजपुरा।
- शारीरिक शिक्षा : जीएसएसएस अराईंपुरा, कौरमाजरा, गुढा, नगला मेघा, बरसत, कैमला, कलसोरा, अराड़ाना, शेखपुरा सुहाना, बस्तली, मेहिदीनपुर, मंजूरा, मंगलपुर, जीजीएसएसएस सालवन, गंगटेहड़ी पोपड़ान, इंद्री, पीएमश्रीजीएसएसएस कुंजपुरा, असंध, कुटेल।
वर्जन
फोटो 131
जिले को नए 33 पीजीटी मिले हैं। पीजीटी के कई पद रिक्त हैं। नए सत्र की शुरुआत से पहले इन रिक्त पदों को भी भर दिया जाएगा। 36 पीजीटी फरवरी माह में भी आए थे।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी