फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए तीन वाहन हादसे में स्कूटर सवार भाई-बहन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुंडला। करनाल-असंध मार्ग पर चिड़ाव मोड़ के नजदीक कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन अनिल और ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की बाजू और टांग में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

एक बाइक सवार युवक भी घायल हुआ। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा कार चालक के बस को क्रॉस करते समय हुआ। प्रत्यक्षदर्शी जुंडला निवासी संदीप के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी। कार चालक ने पहले एक बाइक को साइड से टक्कर मारी।
इसके बाद उल्टी दिशा में जाकर दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। फिर सामने से अपनी दिशा में आ रही स्कूटर को चपेट में ले लिया। स्कूटर पर चिड़ाव निवासी अनिल उर्फ आशीष अपनी बहन ज्योति के साथ सवार थे। दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें