फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हाई कोर्ट में स्टेनो लगवाने के नाम पर रिश्तेदार ने की 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में स्टेनो लगवाने का झांसा देकर भुडुंगपुर गांव निवासी राहुल देव से 70 हजार की रुपये धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र तक थमा दिया। जैसे ही युवक हाई कोर्ट में ज्वाइन करने पहुंचा तो इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। नग्गल थाना पुलिस ने रणदीप सिंह व अजय कुमार पर धोखाधड़ी की धाराओं के हत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसका मौसेरा भाई पंजोखरा साहिब निवासी रणदीप सिंह कहता था कि उसकी बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है और वह लोगों को सरकारी नौकरी लगवाता है। वह भी उसके झांसे में आ गया। हाईकोर्ट में स्टेनो की नौकरी के लिए 5 लाख रुपये मांगे थे लेकिन रिश्तेदारी के नाते सौदा 1.20 लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन




किस्तों में ली रकम, फिर दिया फर्जी लेटर

पीड़ित राहुल का आरोप है कि रणदीप के कहने पर उसके चंडीगढ़ निवासी साथी अजय कुमार के बैंक खाते में मार्च और अप्रैल 2025 के दौरान अलग-अलग किस्तों में करीब 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए इसके बाद आरोपियों ने एक नियुक्ति पत्र थमाया। 23 मई 2025 को ड्यूटी जॉइन करने को कहा। जब उत्साह के साथ नौकरी जॉइन करने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचा तो वहां के कर्मचारियों ने पत्र देखा तो उसके फर्जी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें