फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क के गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ा, गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गांव नलीकलां से कुंजपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरे। हादसे में चौरा निवासी विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। साथी प्रवीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विनोद अपनी बहन के घर कुंजपुरा आ रहे थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी विवेक और हरी के अनुसार दोनों युवकों की बाइक गड्ढे में जाने से गिर गई। बाइक तेज रफ्तार में थी। गिरने के बाद मृतक विनोद का सिर जमीन पर लगा और बाइक भी उसके ऊपर ही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत काफी समय से खराब है। कई बार इसे दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं। इस रोड पर कई फैक्टरी होने के कारण भारी वाहन भी सड़क पर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें