फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेन के कटकर व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Tue, 26 Nov 2024 07:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। अन्य घटना में दूसरा व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी दोनों टांगे कट गईंं। रेलवे पुलिस ने घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दिल्ली-कालका ट्रेन के पायलट के अनुसार एक व्यक्ति ने बजीदा गांव के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो शव के टुकड़े ट्रैक पर बिखरे हुए थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अलग दूसरे हादसे में दिल्ली की तरफ प्लेटफार्म के समीप रात के समय एक 50 वर्षीय व्यक्ति शान ए पंजाब एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी दोनों टांगें कट गई। घायल संदीप रामनगर का रहने वाला है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें