छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में जांच करती पुलिस। स्वयं
तरावड़ी। तरावड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की 17 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। परिजन काम से बाहर गए हुए थे। स्कूल से छुट्टी के बाद छोटी बहन लौटी तो उसने शव फंदे से लटका देखा और परिजन को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। अभी कारण सामने नहीं आए हैं। परिवार की शिकायत के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद