नीलोखेड़ी। गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय अंजनथली में शनिवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अमित बराना ने शिरकत की। कविता पाठ, भाषण, गीत, नृत्य और पेटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कविता पाठ प्रतियोगिता में सृष्टि प्रथम, आरती द्वितीय और रंजना तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में सृष्टि का समूह प्रथम, निशा समूह द्वितीय और महक समूह तृतीय, भाषण में समरीन प्रथम, आरती द्वितीय और नन्दनी तृतीय रहीं। नृत्य में अंजली प्रथम, मुस्कान द्वितीय और कशिश तृतीय, पेटिंग में रंजना प्रथम, नीरज द्वितीय, दिव्याभारती व मन्नत तृतीय रहीं। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में अंकुर प्रथम, कृष्णा द्वितीय और आरती तृतीय रहीं। मिमिक्री में जसप्रीत प्रथम, अंजली द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं और मोनोएक्टिंग प्रतियोगिता में जसप्रीत प्रथम, खुशी द्वितीय और कृष्णा तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद