फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बसंत के साथ अगले माह तैयार होगी खिलाड़ियों की नई पौध

Thu, 15 Jan 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसंत के साथ ही अगले माह से खिलाड़ियों की नई पौध तैयार होना शुरू हो जाएगी। फरवरी व मार्च के महीने में कॉलेज की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। खेल में भविष्य बनाने के इच्छुक युवा अपनी पसंद का खेल चुनकर अभ्यास शुरु कर सकते हैं। अधिकारियों का मानना है कि जिस खेल नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या 20 से 25 होती है वहां पर यह 40 के करीब पहुंच जाएगी।
जिले में बने कर्ण स्टेडियम में रोजाना हजारों की संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं। इस समय स्टेडियम में करीब 2000 खिलाड़ी अलग-अलग खेल का निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। हर एक खेल में दो से तीन कोच भी नियुक्त हैं। जिले से सिमरन, गौरव, अंकित, मानसी, गोरिश सहित कई अन्य खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। निशांत देव, अनीश, राइजा, बलराज सहित कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी पढ़ाई में व्यस्त
जिला खेल अधिकारी रणबीर सिंह रंगा ने बताया कि फरवरी व मार्च में परीक्षाएं समाप्त हो जाती हैं। जो युवा खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं वह काफी जोश के साथ कर्ण स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए आते हैं। देखा जाता है कि सभी खेल नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ जाती है। इस समय बाक्सिंग में अधिक खिलाड़ी आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें