करनाल। जिले में सोमवार को कोरोना का एक नया केस आया है। जिले में फिलहाल 6 कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है। 551 मरीजों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1155 सैंपल लिए गए। डीसी निशांत कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 483020 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 442045 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 40013 पॉजिटिव केस सामने आए थे जिनमें से 39456 मरीज ठीक होकर घर चले गए। संवाद