फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चलती बस में आई खराबी तो फुटपाथ के सहारे रोकी, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही करनाल रोडवेज डिपो की बस बुधवार की रात को तकनीकी खामी आने के कारण अनियंत्रित हो गई। नीलोखेड़ी के नजदीक हाईवे से जब बस को चालक ने सर्विस लेन पर लिया तो बस ब्रेक लगाने पर भी नहीं रुकी। ऐसे में डिवाइडर के सहारे चालक ने बस को रोका। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया और सवारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद बस के चालक-परिचालक ने झज्जर डिपो की बस से करीब 29 सवारियों को आगे भेजा।

बस यात्री अनुज, विवेक और रवि ने बताया कि वे करनाल डिपो की बस एचआर 45जीवी 7453 में अंबाला से बैठे थे। रात 10 बजे के करीब नीलोखेड़ी के समीप बस असंतुलित हो गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले पिपली पैराकिट में करीब आधा घंटा के लिए बस रुकी थी। अचानक आई खराबी से बस चालक और सवारियों में हलचल पैदा हो गई थी। लेकिन चालक की सूझबूझ से बस को रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई बसों के नहीं होते ब्रेक फेल : जीएम
वर्तमान समय में आई नई बसों में ब्रेक फेल नहीं हो सकते। इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। किसी अन्य खराबी के कारण बस का संतुलन बिगड़ा था। सवारियों को कोई दिक्कत नहीं आई है। बस को भी ठीक करके अगले रुट पर भेज दिया गया था। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें