सर्व कल्याण मंच की ओर से भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष परी कल्पना चावला की जयंती
करनाल। सर्व कल्याण मंच की ओर से मंगलवार को भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्हें श्रद्धापूर्ण याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंच के सभी सदस्यों ने कल्पना चावला के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। मंच के जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह सालवन ने कहा कि कल्पना चावला केवल एक नाम नहीं, बल्कि हर उस युवा के सपनों की उड़ान हैं, जो सीमाओं को पार कर कुछ बड़ा करने का हौसला रखते हैं। संवाद