घरौंडा विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के निवास पर शोक प्रट करने पहुंचे पूर्व मंत्री ओम प्रका
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर के निधन पर मंगलवार को उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और गणमान्य व्यक्ति पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। विधानसभा सत्र के चलते हरविंद्र कल्याण सदन की कार्यवाही में व्यस्त रहे। मनीष ग्रोवर, ओम प्रकाश धनखड़, मोहम्मद इलियास, राव दान सिंह, सुधा यादव सहित कई नेताओं ने पहुंचकर स्वर्गीय प्रेम कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया। संवाद