फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जुंडला में मिला मलेरिया का एक मरीज, विभाग सतर्क

Thu, 21 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
25 दिन में आए पांच केस, डेंगू का भी बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर में ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी मलेरिया तेजी से फैलने लगा है। बुधवार को एक और नया मामला सामने आया है। इसके बाद कुल संख्या पांच हो चुकी है। मलेरिया का नया केस जुंडला से मिला है। बारिश का पानी ठहरने के कारण गांवों में मलेरिया और डेंगू तेजी से फैलता जा रहा है। जैसा कि जिले में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिस कारण जगह-जगह पानी ठहर रहा है और मच्छरों को पनपने का मौका मिल रहा है। वहीं, डेंगू भी फैलता जा रहा है। जो तेजी से शहर और कस्बों में पांव पसार रहा है। अब तक जिले में छह और बड़सत, तरावड़ी, जुंडला, बड़ौता, चौरा, सालवन और सांभली में कहीं एक तो कहीं दो-दो मामले सामने आ चुके हैं।

अब तक लिए एक लाख मलेरिया टेस्ट स्लाइड
बायोलोजिस्ट पिंकी ने बताया कि जिले में मलेरिया और डेंगू की जांच लगातार जारी है। अब तक जिले में करीब एक लाख मलेरिया टेस्ट स्लाइड ली गई हैं। वहीं, डेंगू जांच के लिए 4158 सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र सहित 821486 घरों में लार्वा जांच की गई है। जिनमें से 4732 में लार्वा मिला और 1945 घरों को स्वास्थ्य विभाग चेतावनी के तौर पर नोटिस थमा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
स्वास्थ्य विभाग लगातार घर-घर जांच कर रहा है। विभाग की ओर से पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है क्योंकि बारिश का मौसम चल रहा है तो ऐसे में साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है।
डॉ. अन्नू शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें