फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 26 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के सूरज नगर निवासी आशु (23) ने एक महिला के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले छह माह से महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। मृतक के परिजन ने महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि महिला ने पुलिस को आपस में बहस होने के बाद फंदा लगाने की बात कही है। सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने बीएनएसएस की आत्महत्या की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मृतक आशु की माता ने आरोप लगाया कि महिला उनके बेटे पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे किसी लड़की के मुद्दे पर दोनों का विवाद हुआ था। महिला के अनुसार वह दूध लेने के लिए बाहर गई थी। थोड़ी देर बाद लौटी तो आशु पंखे से चुन्नी बांधकर बनाए फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने कैंची से चुन्नी काटकर आशु को नीचे उतारा। उसकी जान बचाने का प्रयास किया। आशु के एक दोस्त को कॉल किया, जिसने छाती दबाने के लिए कहा। ऐसा करने पर आशु ने उल्टी कर दी। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने आशु को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने बीएनएसएस की आत्महत्या की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


-

महिला ने कहा मुस्लिम होने के कारण अपनाना नहीं चाहता था

महिला ने कहा कि वह मुस्लिम है और आशु हिंदू था। वह उसे अपनाना नहीं चाहता था। उसने कहा कि आशु पर कभी भी शादी का दबाव नहीं बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें