फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मिलेगा पांच लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व आर्थिक सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजन शुरू की गई है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को पांच लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके तहत महिलाएं ऋण लेकर स्वरोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि इसमें महिलाएं यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन जैसे कई काम शुरू कर सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के महिला की आयु 18 से 60 वर्ष हो, पूर्व किसी ऋण मामले में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए और हरियाणा का निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा दस्तावेजों में आवेदन पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं। सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटो प्रति होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें