फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फाल्ट ठीक करते लाइनमैन की करंट लगने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ड्यूटी के दौरान करंट लगने से बिजली निगम के लाइनमैन की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह सोमवार को गढ़ी बीरबल एपी फीडर की लाइन पर फाल्ट ठीक कर रहा था। बिजली निगम अधिकारी के अनुसार वह इंद्री सब डिवीजन मेंलाइनमैन के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

35 वर्षीय प्रिंस की शादी नहीं हुई थी, वह घीड़ गांव का रहने वाला था। उसका एक बड़ा भाई और एक बहन है। भाई की शादी हो चुकी। प्रिंस की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करंट कैसे लगा इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई दीप कंबोज ने बताया कि उनके खेत में ट्यूबवेल की लाइन में फाल्ट आ गया था। इस फाल्ट को ठीक करने के लिए जब उसने उसे फोन किया तो पता चला कि प्रिंस को लाइन पर काम करते हुए करंट लगा है। जब उससे बात करवाने को कहा गया तो बताया गया कि उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जा रहे हैं। जब तक परिवार के सदस्य करनाल पहुंचे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को प्रिंस चांद समंद गांव में लाइन ठीक करने गया था। उसने लाइन पर काम करने से पहले की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी, वह लाइन ठीक कर रहा था, उसे करंट कैसे लगा और किसकी तरफ से लापरवाही हुई, जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें