फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्षत्रिय इतिहास के लिए बनेगा पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। संत नगर स्थित राजपूत धर्मशाला में सम्राट मिहिर भोज के नाम नए भवन के कार्य का शुभारंभ किया गया। भवन में चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार छात्रावास, सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा और युवाओं के लिए कोचिंग केंद्र और क्षत्रिय इतिहास के लिए पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान राजपूत सभा के प्रधान डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले छात्रों के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी जिसमें भवन को पांच करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। भवन में सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा जिन्होंने वीरता शौर्य से भारतीय इतिहास में अपनी विशेष पहचान बनाई। इससे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। माैके पर कोषाध्यक्ष अजमेर सिंह पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कुलदीप पंवार, राजेंद्र सिंह, बिशपाल राणा, दलवीर चौहान और गौरव राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें