फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे के इलाज के कर्ज से परेशान मजदूर ने ट्रेन के आगे कूद दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों को कहा था- रुपयों का इंतजाम करने जा रहा हूं, थोड़ी देर बाद मिली मौत की सूचना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बेटे के इलाज का कर्ज न चुका पाने से परेशान राजमिस्त्री ने मंगलवार सुबह एफसीआई गोदाम के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। राजमिस्त्री पर करीब नौ लाख रुपये का कर्ज था। मंगलवार सुबह वह अपने परिवार को रुपयों का इंतजाम करने की बात कहकर निकले थे। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान लालु पासवान (55) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले लालू इस समय अपने परिवार के साथ उत्तम कॉलोनी में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी समेत दो बेटे और उनकी पत्नियां हैं।
मामले की सूचना मिलते ही थाना जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तो शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। इसके बाद शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौ लाख रुपये का हो गया था कर्ज
मृतक के बेटे शुभम ने बताया कि उनके पिता राजमिस्त्री थे। वे भी अपने पिता के साथ मजदूरी करते थे। कभी मजदूरी लग जाती तो कभी खाली रहते थे। उनके भाई के साथ बाइक पर हादसा हो गया था। जिसमें उनको सिर पर गंभीर चोटें लगी। भाई के इलाज करवाने के लिए उनके पिता ने ब्याज पर रुपये लिए। तीन महीने से उनके भाई का इलाज चल रहा था। ब्याज पर लिए रुपये भी बढ़ते जा रहे थे। एक ओर भाई की हालत दूसरी ओर बढ़ते कर्ज से उनके पिता तनाव में रहने लगे थे। करीब नौ लाख रुपये का कर्ज हो चुका था। हालात ऐसे हो गए थे कि घर का खर्चा चलाना तक मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें