फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डिवाइडर में टकराने से पलटी तेज रफ्तार रोडवेज बस, चार यात्री घायल

विज्ञापन
जीटी रोड सर्विस लेन पर अटल पार्क के पास पलटी रोडवेज की बस, कई यात्री घायल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित अटल पार्क के नजदीक चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस अचानक डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। कई यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। उन्हें दूसरी बस में भेज दिया गया है। चारों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक खिड़की से कूदकर भाग गया।
सेक्टर-32,33 थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटवाकर यातायात चालू करवाया। सोनीपत निवासी सनोज ने बताया कि वह चंडीगढ़ से बस में सवार होकर सोनीपत जा रहे थे। लेकिन बस चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से बस चला रहे थे। ओवरस्पीड को लेकर कई बार चालक को यात्रियों ने धीमी स्पीड करने के बारे बोला था। चालक ऊंची आवाज में गाने भी चला रहा था। इससे भी ध्यान बंट रहा था।
विज्ञापन

चालक ने किसी की नहीं सुनी, चालक तेज रफ्तार में बस को ले जा रहा था। करनाल में अटल पार्क के पास सर्विस लेन पर चालक के अचानक कट मारने के कारण बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद पहुंची थाना सेक्टर-32,33 पुलिस ने क्रेन की सहायता से सर्विस लेन पर पलटी बस को हटवाकर यातायात सुचारु रूप से चालू करवाया। सेक्टर-32,33 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कई लोगों को चोट आई हैं। अभी हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जिसकी गलती पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें