फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुंह पर रुमाल बांध अर्धनग्न युवक बच्ची को लेकर भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सदर बाजार क्षेत्र में शाम के समय गली में खेल रही 4 साल की बच्ची को अर्धनग्न हालत में नशेड़ी युवक पुंडरक निवासी सोनू उठाकर भाग गया। आरोपी ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था और शरीर पर कमीज भी नहीं थी। बच्ची ने शोर मचाया तो लोगों ने पीछे भागकर आरोपी को पकड़ लिया। कॉलोनी के लोगों की भीड़ जुट गई और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही 112 की टीम और सदर बाजार चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। वह सोमवार को अपने पुंडरक घर से भाग गया था, इसकी शिकायत भी सदर थाना में परिवार की ओर से दी गई है। आरोपी को परिवार के लोग उसकी दिमागी हालत को देखते हुए घर पर बांधकर रखते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लिया था। लेकिन आरोपी ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही कोई लिखित शिकायत बच्ची के अभिभावकों की ओर से दी गई। ऐसे में आरोपी को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें