फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धरने को समर्थन देने पहुंचा घरौंडा के किसानों का जत्था

विज्ञापन
सर्विस लेन को लेकर प्रदर्शन करते किसान । संगठन
विज्ञापन
करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार को 51वें दिन में प्रवेश कर गया। घरौंडा ब्लॉक से बड़ी संख्या में किसान जत्था धरना स्थल पर पहुंचा। किसानों ने मेरठ रोड से धरना स्थल तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पूरे इलाके में किसान एकता जिंदाबाद और हमारा हक हमें दो जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। धरने की अध्यक्षता भाकियू घरौंडा इकाई के अध्यक्ष धनेतर राणा ने की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह घुम्मन, प्रभारी महताब कादयान सहित कई किसान नेता भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मंच से किसानों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें