विजेता विद्यार्थियों के साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सदस्य। संस्थान
करनाल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐबला जागीर ने मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और आकर्षक बनाने में विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई। इस सफलता का श्रेय विद्यालय के मुख्याध्यापक बलकार सिंह के कुशल नेतृत्व और वरिष्ठ अध्यापक श्यामलाल के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। बलकार सिंह ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर दीपक कुमार, सुमन, हरीश कुमार, कार्तिक आदि मौजूद रहे। संवाद