माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/मूनक। मोर माजरा गांव में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण होगा। इसके अलावा आर्य कन्या गुरुकुल में विद्यार्थियों व आगंतुकों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग भी बनेगी। शनिवार को प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने दोनों विकास कार्यों का शिलान्यास किया। दोनों पर 37 लाख रुपये की लागत आएगी।
कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका गुरुकुल प्रबंधक कमेटी ने स्वागत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक योगेंद्र राणा ने शिरकत की। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के किसी भी गांव में विकास कार्यों में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूरी पारदर्शिता के साथ हर गांव, हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के समान रूप से भाजपा की सरकार पिछले 10 वर्षों से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्य कन्या गुरुकुल पिछले लंबे समय से कन्याओं को शिक्षा देकर अपनी विशेष पहचान देश भर में बना रहा है।
ह भी समय-समय पर इस शैक्षणिक संस्थान में अपना सहयोग देते आ रहे हैं। आर्य कन्या गुरुकुल में शिक्षा के साथ-साथ यहां की लड़कियों ने खेलों में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। विदित हो कि गांव की पंचायत ने अपने औषधालय के निर्माण के लिए 20 कैनाल 10 मरले जमीन दी है। यहां आयुष विभाग के द्वारा औषधालय बनाया जाएगा। इस अवसर पर मोर माजरा गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह, गुरुकुल के प्रधान जसबीर मान, एडीए सुरेंद्र बेनीवाल, संदीप सिंह, राजबीर और रेखा रानी मौजूद रहे। ब्यूरो
निरोगी व्यक्ति के लिए हर कार्य संभव : पंवार
मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि जीवन के लिए हमारा स्वास्थ्य ठीक होना चाहिए, हमारा स्वस्थ निरोग होगा तो हम अपने जीवन में कुछ भी कार्य कर सकते हैं। ऋषि मुनि पहले आयुर्वेदिक दवाइयां से बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज करते थे। अब सरकार के द्वारा अनेकों आयुष विभाग के द्वारा औषधालय खोले गए हैं। जिसमें गांव के लोग देसी दवाई से व अन्य योग विधि के द्वारा अपने शरीर को ताकतवर बनाकर बीमारियों से लड़ सकते हैं।
समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत : विधायक
असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि उन्हें भी विशेष रूप से गर्व है कि ऐसा शिक्षण संस्थान उनके विधानसभा क्षेत्र में है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि हल्के जनता के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं। कोई भी व्यक्ति अपने काम के लिए किसी भी समय मिल सकता है। उनके लिए हलके के लोगों की समस्याओं का हल करना ही मुख्य प्राथमिकता रहेगी।