फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरकार का तोहफा, व्यवस्था की चुनौती दो दिन रहेगी मारामारी, एक बस पर 3035 महिला सवारी

विज्ञापन
आज कल राखी के अवसर पर महिलाएं करेगी रोडवेज बस में फ्री यात्रा। फाइल
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा भले ही राहत देने वाला हो लेकिन करनाल में यह सुविधा व्यवस्था की बड़ी परीक्षा बनने जा रही है। जिले में बसों की संख्या और महिला यात्रियों की आबादी के बीच भारी अंतर के कारण इस बार सफर में भीड़ और मारामारी के हालात बन सकते हैं। एक-एक बस पर हजारों महिलाओं का दबाव रहने की संभावना है।
जिले की कुल आबादी लगभग 17 लाख है, जिसमें महिलाओं की संख्या करीब साढ़े सात लाख है। इसके मुकाबले हरियाणा रोडवेज के पास 170 बसें और सहकारी समितियों की 100 बसें मिलाकर कुल 280 बसें ही उपलब्ध हैं। औसतन 3035 महिलाओं पर एक बस।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग ने रक्षाबंधन के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और डिपो में 18 काउंटरों पर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रत्येक काउंटर पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि टीएम (ट्रैफिक मैनेजर) और एसएस (स्टेशन सुपरवाइजर) पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
मुफ्त यात्रा सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान 15 वर्ष तक की बालिकाएं भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। बसों का संचालन 250 से अधिक रूटों पर किया जाएगा।

जरूरत 350 बसों की, उपलब्ध सिर्फ 280
परिवहन विशेषज्ञों के अनुसार, जिले की आबादी और यात्री दबाव को देखते हुए कम से कम 350 बसों की जरूरत है, जबकि वर्तमान में बेड़े में पर्याप्त वाहन नहीं हैं। यही कमी रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर व्यवस्था पर भारी पड़ती है।
रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार, सामान्य दिनों में भी 52 सीटों वाली बस में 100 से 110 यात्री सफर करते हैं। रक्षाबंधन पर यह संख्या और बढ़ने की आशंका है, जिससे बसों में चढ़ना-उतरना तक मुश्किल हो सकता है।


कुछ बसों को रिजर्व रखा जाएगा ताकि जिस मार्ग पर ज्यादा भीड़ दिखाई दे, वहां उन्हें तुरंत चलाया जा सके। सभी सहकारी समितियों को निजी बसें भी चलाने के निर्देश दिए हैं।- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन


सहकारी समिति की सभी बसें चलाने के निर्देश जारी किए हैं। निगरानी रखने के लिए आरटीए निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई है। यदि कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विजय देसवाल, डीटीओ करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें