फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करंट लगने से फ्लैक्स लगाने वाले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सदर बाजार में फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय 45 वर्षीय सुनील की करंट लगने से मौत हो गई। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि रामनगर निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार फ्लेक्स बोर्ड लगाने का काम करता था। उसकी हांसी चौक पर दुकान है। मंगलवार दोपहर को अपने दो साथियों के साथ सदर बाजार में फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए गया था। वह दीवार पर बोर्ड लगा रहे थे तो अचानक करंट लग गया। उसके दो साथी उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील के तीन बच्चे है। दो बेटियां और एक बेटा है।- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें