फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कहासुनी के दौरान सिर पर रॉड मारकर की किसान की हत्या

Sat, 23 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोरमाजरा में खेत में वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन



मूनक।
कहासुनी के दौरान गांव मोरमाजरा में खेत में ट्यूबवेल के कमरे के बाहर बैठे किसान दल सिंह (52) की गांव के ही मोनू उर्फ मोहित (30) ने सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। हालांकि पुलिस को सूचना दोपहर 3 बजे दी गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक के भतीजे अमरजीत ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वह खेतों की तरफ जा रहा था। नहर पुल से करीब 100 मीटर आगे उनके पड़ोसी विक्रम के खेत में ट्यूबवेल के कमरे के बाहर चाचा दल सिंह के सिर और पैर में मोहित उर्फ मोनू रॉड से वार कर रहा था। शोर मचाया और आरोपी को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भाग गया। मौके पर पड़ोसी विक्रम अचेत पड़ा हुआ था, उसके सिर में भी चोट लगी हुई थी। गांव का चौकीदार महिपाल भी मौके पर मौजूद था। गंभीर हालत में वह अन्य लोगों की मदद से चाचा दल सिंह और विक्रम को गांव के ही डॉक्टर के पास लेकर गया लेकिन वहां उन्हें उपचार नहीं मिला। बल्ला के सरकारी अस्पताल में में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें करनाल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतक के दो बच्चे हैं। बेटी ऑस्ट्रेलिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन






चौकीदार महिपाल और विक्रम से पूछताछ में सामने आया कि किसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जाएगी। - गोरखपाल, डीएसपी असंध।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें