फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर किसान से 36 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर ठगों ने बाल जाटान गांव निवासी एक किसान से 36 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी तीन बार उसके बेटे को फर्जी वीजा और टिकट देकर दिल्ली एयरपोर्ट बुलाते रहे और हर बार बहाना बनाकर उसे वापस भेज दिया गया। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के नाम दी शिकायत में किसान महिपाल ने बताया कि मनीष (सफीदों), सन्नी (किशनपुरा, पानीपत), और रविन्द्र (करहंस, पानीपत) ने उसे भरोसे में लेकर उसके बेटे कुनाल के दस्तावेज और पासपोर्ट लिए और धीरे-धीरे 36 लाख रुपये की राशि नकद और बैंक खाते में ट्रांसफर करवा ली। इसके बदले में उन्होंने झूठे आश्वासन, नकली वीजा, और फर्जी टिकट थमा दिए।
उसने जब रुपये और दस्तावेज वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी गई। उसने 27 दिसंबर 2024 को थाना मुनक में भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें