फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सात को निकाली जाएगी साइकिल रैली

Mon, 01 Jun 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में तीन जून को जिला खेल विभाग की ओर से शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी के मद्देनजर सात जून को एक विशाल साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर कर खेलों की ओर आकर्षित करना है। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह रैली सात जून को सुबह 5:00 बजे स्थानीय कर्ण स्टेडियम से रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए करें आवेदन
करनाल। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए https://awards.gov.in/ पोर्टल पर 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। उपायुक्त आनंद शर्मा ने बताया कि व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इसकी घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। उन्होंने बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें