करनाल। जिले में तीन दिन बाद कोरोना का एक नया केस आया है। जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 और सक्रिय मामले चार हो चुके हैं। वीरवार को दो मरीज ठीक होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद चार मरीज होम आईसोलेट हैं। 11 और 12 जून के 16 सैंपल नेगेटिव आए हैं। इसके बाद अब 12 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मास्क लगाएं और जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। बच्चों और बुुजुर्ग खास ध्यान रखें। संवाद