फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बसताड़ा में साढ़े तीन करोड़ रुपये से तीन एकड़ में बनेगा सामुदायिक केंद्र

Mon, 30 Mar 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण । प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

घरौंडा के गांव बसताड़ा में साढ़े तीन करोड़ रुपये से सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। तीन एकड़ जमीन में बनने वाले सामुदायिक केंद्र 470 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। पंचायती राज विभाग की ओर से इसका निर्माण एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। इसी केंद्र में 30 गुणा 12 फीट आकार की लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हलके की तरक्की में बसताड़ा गांव का विशेष योगदान है। सरकारी कॉलेज, आईटीआई और एसएचजी के ट्रेनिंग सेंटर के लिए यहां की पंचायत ने जमीन उपलब्ध कराई है। इससे पूरे क्षेत्र के युवाओं को फायदा पहुंच रहा है। बसताड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सुझाव दिया कि निर्माण पूरा होने के बाद सामुदायिक केंद्र का उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जाए ताकि पंचायत को आमदनी हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 15-20 गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन नारायण दत्त, एसडीओ जय भगवान, जेई रमेश, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, भाजपा नेता संजय खैंची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डियर पार्क को मुख्यमंत्री की मंजूरी
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि उपली-हसनपुर के पास 100 एकड़ जमीन पर डियर पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल चुकी है। किसानों की ओर से जमीन उपलब्ध कराए जाने पर घरौंडा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। रिंग रोड व मेडिकल यूनिवर्सिटी चालू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें