माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जीटी रोड पर कंबोपुरा गांव के पास वीरवार रात करीब 12 बजे रूई से भरे एक सीएनजी ट्रक में अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये के माल के साथ ट्रक भी जल गया।
दमकल कर्मियों ने छह गाड़ियों की मदद करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि चालक को जब पता चला कि कैंटर में आग लगी है तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को एक साइड में खड़ा कर दिया।
जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह डेरा बस्सी से ट्रक में रूई भरकर पानीपत की ओर जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर कंबोपुरा गांव के पास पहुंचा तो ड्राइवर साइड के शीशे से देखा कि ट्रक में पीछे आग लगी है। इस पर उसने ट्रक को साइड में रोक दिया। आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती गई। इसके बाद दमकल और पुलिस को सूचना दी।
दमकल की छह गाड़ियां आई और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में रूई के माॅल के साथ पूरा ट्रक भी जल गया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।