फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बदमाश विकास को सीआईए एक टीम ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी

Tue, 26 May 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

सेक्टर-9 में 15 मई की दोपहर को बिजली निगम की महिला क्लर्क डिंपल अरोड़ा की हत्या के आरोपी लाडवा के सलेमपुर गांव निवासी शूटर विकास उर्फ संजू को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सीआईए एक की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी दिखाई है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस उससे हत्या के कारण और संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
सीआईए एक प्रभारी संदीप मंढान ने बताया कि आरोपी विकास की गिरफ्तारी की गई है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी मिल सके। आरोपी से पूछा जाएगा कि जिस हथियार से वारदात को अंजाम दिया था, उसे कहां और किससे लेकर आया था। मामले में जो भी अन्य जानकारी या लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि 15 मई दोपहर को सेक्टर-9 निवासी बिजली निगम की महिला क्लर्क डिम्पल अरोड़ा खाना खाने के लिए स्कूटी पर घर आई थीं। उन्होंने जैसे ही घर के सामने स्कूटर रोका बाइक पर आए युवक ने उनकी गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने मामले में पति विमल अरोड़ा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था आरोपी, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था इलाज

डिंपल अरोड़ा हत्याकांड में सीआईए एक की टीम ने आरोपी विकास को मुठभेड़ में पकड़ा था। 17 मई की रात को 9 बजे कर्ण लेक से इंद्री रोड पर जाने वाली सड़क पर मुठभेड़ हुई थी। आरोपी को कमर के नीचे दो गोलियां लगी थीं। घायल होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था। उसका पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को डॉक्टर ने अस्पताल से छुट्टी दी तो सीआईए एक की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें