फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूर महल के स्वीमिंग पुल में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-32 स्थित पांच सितारा होटल नूर महल में रविवार को शादी समारोह में आए एक 11 वर्षीय बालक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की शिकायत पर होटल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जींद जिले के नरवाना के आर्य उपनगर निवासी विकास गोयल के चाचा के लड़के साहिल की शादी शहर के नूर महल होटल में 18 जुलाई को थी। इसमें दूल्हा एवं दुल्हन का परिवार 17 जुलाई को ही होटल पहुंच गया था, क्योंकि इसी दिन रिंग सेरेमनी थी। विकास गोयल भी अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ शादी में शामिल होने आया था। रिंग सेरेमनी होने के बाद परिवार रात को होटल में ही रुका। रविवार की शाम से लोग शादी समारोह में मस्त थे। खाना खाने के बाद कुछ लोग स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। परिजन शादी में व्यस्त थे। इस दौरान विकास गोयल का 11 वर्षीय बेटा हृदय होटल के स्वीमिंग पूल की ओर चला गया और उसमें गिर गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। आनन फानन में उसे बाहर निकाला गया तो वह बेसुध अवस्था में था। परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने नूर महल होटल के प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सेक्टर-32,33 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें