फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मोडीफाइड जीप का 24 हजार रुपये का चालान

विज्ञापन
ओपन जीप की जांच करता पुलिस कर्मी स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। थाना सिविल लाइन पुलिस ने वीरवार शाम को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी एक मोडीफाइड जीप का 24 हजार रुपये का चालान किया है। जांच के दौरान वाहन में प्रेशर हॉर्न, बड़े आकार के टायर और हाई पावर साउंड सिस्टम लगाए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने गाड़ी को इम्पाउंड कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी संदिग्ध हालत में एक जीप की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में यातायात नियमों के विपरीत प्रेशर हॉर्न लगा था। इसके अलावा गाड़ी में मानकों से बड़े टायर और तेज आवाज वाला साउंड सिस्टम लगा हुआ मिला, जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है। जांच में सामने आया कि वाहन का पंजीकरण राजस्थान का है। जीप का नंबर आरजे58सीए0406 बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें