फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सतबीर पर दर्ज है धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/जुंडला। जानी गांव के सतबीर ने विदेश जाने के लिए अपनी जमीन का सौदा कर दिया था, लेकिन दो साल पहले विदेश जाने से पहले उसी जमीन की बिक्री पर स्टे लेकर विदेश निकल गया था। कई देशों की सीमाओं को पार करते हुए वह अमेरिका पहुंचा था, अब उसके घर पर ताला लगा है।
आसपास के ग्रामीणों के अनुसार सतबीर ने पुस्तैनी जमीन का सौदा तय कर दूसरे जिले के किसानों को रजिस्ट्री के समय स्टे लेकर विदेश डंकी के माध्यम से चला गया। उसकी जमीन पर बैंक से कई लाख रुपए का कर्ज था। जिसको चुकाए बगैर जमीन की फर्द पर किसी तरह अधिकारियों से ऋण की एंट्री को हटवा दिया। जिन खरीदार किसानों को जमीन बेचने की बात हुई थी उनको बताए बगैर जमीन का बयाना करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रजिस्ट्री का समय नजदीक आया तब खरीदार किसानों को इस बात का पता लगा कि सतबीर जमीन पर स्टे लगवाकर डंकी के रास्ते विदेश चला गया है तो किसानों ने शिकायत कर आरोपी सतबीर पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें