एचआईवी एड्स के प्रति छात्राओं को जागरूक करते डॉ सुबे सिंह । संस्थान
असंध। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जीवन चानन महिला महाविद्यालय के प्रांगण में एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आईसीटीसी काउंसलर रंगीराम वर्मा ने छात्राओं को एड्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि हम भ्रम और भेदभाव को समाप्त करेंगे और एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के साथ सम्मान पूर्ण व्यवहार करेंगे। छात्राओं ने कैंडल मार्च भी निकाला। आईसीटीसी लैब टेक्नीशियन प्रीति शर्मा ने विद्यार्थियों के एचआईवी टेस्ट भी किये। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ़ सूबे सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर राजवंत, निधि आदि मौजूद रहे। संवाद