फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंदरों को पकड़ने के लिए चलाया जाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। धर्मवीर कॉलोनी में बंदरों का आंतक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है जिसके लिए बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, मंगलवार की रात चार बंदरों के झुंड ने पांच वर्षीय इच्छा नाम की छोटी बच्ची पर हमला कर दिया। बंदरों ने काट-काट कर बच्ची को बुरी तरह से घायल कर दिया। बच्ची को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालात ज्यादा नाजुक होने पर करनाल रैफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इच्छा जैसे ही गली में निकली बंदरों ने अचानक घेर लिया जिससे वह घबरा गई और जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत करने के बाद बच्ची को बंदरों से छुड़वाया। नगरपालिका ने पूर्व पार्षद जयभगवान व कॉलोनीवासियों की गुहार पर बंदर पकड़ने का टेंडर लगाया हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें