फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज महाविद्यालय में लग रहा शिविर, बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अमर उजाला की ओर से छात्राओं के लिए लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस एवं इससे संबंधित काउंसिलिंग शिविर का आयोजन बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले शिविर में शाम तक छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन एवं कॉलेज प्रबंधन के सहयोग से लगने वाले शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


शिविर में लाइसेंस के लिए जरूरी फर्स्ट एड का प्रशिक्षण रेडक्रॉस की ओर से दिया जाएगा। आवेदन के लिए जरूरी वाहन चलाने का प्रशिक्षण स्कूल के विशेषज्ञों की ओर से दिया जाएगा। शिविर के लिए 160 से अधिक छात्राएं पहले ही आवेदन कर चुकी हैं। इन छात्राओं का भी शिविर में आवेदन फार्म भरवाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम अनुभव मेहता शिरकत करेंगे। रेडक्रॉस के सचिव कुलबीर मलिक विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विवेक रंगा करेंगे।
इन दस्तावेजों की है जरूरत

लर्नर ड्राइंविंग लाइसेंस के लिए दो आईडी प्रूफ चाहिए होंगे। आधार कार्ड या परिवार पहचानपत्र अनिवार्य है। अन्य आईडी में वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल या बैंक की कॉपी में से कोई एक देना होगा। ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट और उम्र के लिए जन्म प्रमाणपत्र या दसवीं कक्षा की डीएमसी की प्रति देनी होगी। आवेदन के लिए इन सभी दस्तावेजों को परिवहन विभाग की फाइल में लगाकर देना होगा।
विज्ञापन




इतनी लगेगी सरकारी फीस

आवेदन के लिए सरकारी फीस देनी होगी। परिवहन विभाग की फाइल के लिए 20 रुपये लगेंगे। स्कूटर व बाइक के लिए कुल 370 रुपये, कार जीप तक के लिए 670 रुपये और ट्रैक्टर तक के लाइसेंस के लिए 970 रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें