फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: व्यापारी की यमुना लिंक नहर में डूबने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कैथल रोड के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में रविवार शाम के समय एक ईंट भट्ठा व्यापारी की नहर में डूबने से मौत हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही तुरंत गोताखोर नहर में कूदे लेकिन विकास को नहीं बचाया जा सका।
मृतक की पहचान विकास गुप्ता निवासी शक्ति कॉलोनी के तौर पर हुई है। नहर के पास से उनकी स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
सूचना मिलते ही गोताखोर और डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ थाना राम नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक का शव अंडरवियर में मिला है। माना जा रहा है कि वह नहाने के लिए नहर में कूदा होगा लेकिन परिजनों का कहना है कि विकास को तैरना नहीं आता था। मौके पर पहुंचे रामनगर थाना से जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि कैथल रोड के पास नहर में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर डायल 112 की टीम के साथ उनकी टीम भी पहुंच गई। गोताखोर कर्ण ने डूबे हुए युवक को निकाल तो लिया लेकिन उसकी जान नहीं बची।
पुलिस ने शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव ग्रह में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं मामले की हर पहलू पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें