फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसा कच्छेदारी युवक, फूंकनी से वार कर परिवार को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। खंड के बिलौना गांव में रात के अंधेरे में एक कच्छेदारी युवक दीवार फांद कर घर में घुस गया। जिस समय युवक ने घर में प्रवेश किया तो तभी उसका शोर सुनकर घरवाले जाग गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने तीनों लोगों को लोहे की फूंकनी से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायलों को असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलौना गांव निवासी जिले सिंह ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दो सितंबर की रात करीब दो बजे संजीव उर्फ संजू उनके घर की दीवार फांदकर चोरी के इरादे से घर में घुस आया। उसकी आवाज से उसकी पत्नी की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया और पूरे परिवार को जगा दिया। परिवार में हड़कंप मच गया। आरोपी संजीव ने केवल कच्छा पहन रखा था और हाथ में लोहे की फूंकनी और सरिया था। इसके बाद परिवार ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फूंकनी से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद उसकी पत्नी के भी सिर पर वार किया। जब उसके बेटे ने उसे पकड़ लिया तो उसने उसके बेटे की छाती पर दांतों से काट लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें