फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों के खिलाफ लगाया जाम

Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। बिजली के अघोषित कटों के चलते गांव कौल के ग्रामीणों ने पिहोवा-करनाल मार्ग पर सिरसा ब्रंाच नहर के पुल पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा कर विद्युत निगम केे खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जाम के चलते सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस कारण आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवा बिजली सप्लाई चालू करवाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से अचानक ही कई घंटों के बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। शिकायत करने पर विभाग के कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि बिजली पीछे से बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के अघोषित कट के चलते भयंकर गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली के कट के कारण पीने के पानी की समस्या भी बनी रहती है। बिजली के आने व जाने का कोई समय नहीं है। अगर बिजली आती है तो इस दौरान भी बिजली के कट लगते रहते हैं। पानी की तलाश में ग्रामीण इधर-उधर भटकते रहते हैं। पानी के लिए सुबह शाम हैंडपंपों पर लोगों की लाइनें लगी रहती है और कई बार तो पहले पानी भरने की होड़ में लोगों में तकरार भी हो जाती है। महिलाओं को भी खाना बनाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रदेश सरकार से बिजली के अघोषित कटों से छुटकारा दिलाने व 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कनिष्ट अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि बिजली घर में मशीन में खराबी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे अब ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें