फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का आरोप

Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आवर्धन नहर के किनारे मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव वीरवार को बरामद किया गया था। परिजनों के आरोपों के चलते शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बोर्ड का गठन किया गया लेकिन डॉक्टरों के बोर्ड ने शव की हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मेरठ रोड स्थित शुगर मिल के समीप आवर्धन नहर के किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान कर्ण विहार निवासी विद्या सागर के रूप में हुई। विद्यासागर मजदूरी करता था। बुधवार को वह मजदूरी के लिए घर से निकला था लेकिन रात को वापस नहीं पहुंचा। वीरवार सुबह थाना सदर पुलिस ने शव मेरठ रोड स्थित शुगर मिल के समीप आवर्धन नहर के किनारे से बरामद किया था। विद्यासागर की मौत पर उसके भाई दीपक व सन्नी ने उसकी हत्या होने की आशंका जाहिर की है। संदीप ने बताया कि जाने से पूर्व विद्यासागर को फोन कर किसी ने रुपये देने के लिए बुलाया था। विद्यासागर फोन को घर पर छोड़कर गया था। उनका आरोप है कि विद्यासागर के पेट में चाकू घाेंपकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। विद्यासागर को फोन करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जाए। पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड का गठन कराया लेकिन डॉक्टरों ने शव पीजीआई रोहतक भेज दिया। अब शनिवार को रोहतक में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सदर थाना प्रभारी गोरखपाल राणा ने बताया कि एसआई रणबीर सिंह पोस्टमार्टम के लिए रोहतक जा चुके हैं। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें