फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का ऑफर पाकर खुशी से झूमे सोनू

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि हॉफ में भाग लेते हुए मुझे नौकरी का ऑफर भी मिल जाएगा। यह कहना है हॉफ मैराथन में 35 वर्ग से कम उम्र के वर्ग में सोनू लाडवा का। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीपीएड के छात्र 23 वर्षीय सोनू लाडवा का चंडीगढ़ हाफ मैराथन में हिस्सा लेना और जीतना सपना सच होने जैसा रहा। मैराथन में आम लोगों के अलावा आर्मी के जवान भी हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान आर्मी के अधिकारी भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

21 किलोमिटर की हॉफ मैराथन में सोनू लाडवा 1:15:56 का समय निकालते हुए विजेता बने। इस पर वहां उपस्थित आर्मी के एक अधिकारी उनकी ओर बढे़। सोनू की बेहतन टाइमिंग से यह अधिकारी काफी प्रभावित हुए। इस अधिकारी ने सोनू के पास पहुंचते ही उसे आर्मी में नौकरी का ऑफर दे डाला। यह सुनकर सोनू को काफी खुशी हुई। सोनू ने अधिकारी से कहा कि वह घर जाकर अपने कोच और माता-पिता से सलाह के बाद ही आर्मी ज्वाइन करेगा।
हॉफ मैराथन के सहप्रायोजक अमर उजाला की तारीफ करते हुए सोनू ने कहा कि वह अमर उजाला का खासतौर पर धन्यवाद करता हूं, क्योंकि इसी मैराथन के जरिए मुझे नौकरी का ऑफर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें