करनाल। मुंबई में खेली गई पांच दिवसीय 50 वीं राष्ट्रीय स्तर की स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में करनाल के अर्शदीप धारीवाल ने स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा का मान बढ़ाया।
यमुनानगर के दामला में एसआईपीपी का प्रथम वर्ष के अर्शदीप ने 21 से 25 जनवरी तक मुंबई में खेली गई राष्ट्रीय स्तर स्पीड स्केटिंग में अपनी प्रतिभा को उजागर किया है। अर्शदीप ने बताया कि वर्ष 2002 में ओपन स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अर्शदीप ने दो कलकत्ता, एक नागपुर व फरीदाबाद में गोल्ड व तीन सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुका है। अर्र्शदीप के कोच संदीप व संजय गोयल ने बताया कि करनाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक न होने से उन्हें दैनिक अभ्यास में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी भरे माहौल के बावजूद भी अर्शदीप ने मेहनत व लगन से अपने को निखारने का काम किया है।